अश्विन : जिम्बाब्वे से क्रिकेट वरीयता छीनना दिल तोड़ने वाला फैसला

क्रिकेट : दोस्तों आईसीसी ने गुरुवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट को वैश्विक संस्था के संविधान का उल्लंघन करने के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। संविधान किसी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पर निलंबन से केवल उनके देश के खिलाड़ी ही प्रभावित नहीं है बल्कि इस बात की आवाज भारत में गूँज रही है|


भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस घटना को 'दुखद' करार दिया। अश्विन ने कहा की यह घटना
जिम्बाब्वे  क्रिकेट और उसके प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद है।


सिकंदर रजा के ट्वीट से क्रिकेटरों की पीड़ा और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह प्यारा क्रिकेट देश अपना गौरव फिर से हासिल करे।
आईसीसी के इस फैसले से पूरी जिम्बाब्वे टीम निराश है|

Post a Comment

Previous Post Next Post