ममता बनर्जी ने कियां फैसला घायल डॉक्टर्स से अस्पताल जाकर करेंगी मुलाकात

समाचार : पश्चिम बंगाल में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल जूनियर डॉक्टर से मिलने जा सकती हैं। उन्होंने आज शाम बातचीत का आमंत्रण भी दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया है।


 डॉक्टर्स का कहना है कि वे सचिवालय जाकर कोई मीटिंग नहीं करेंगे, उन्हें डॉक्टर्स के पास आना होगा। इधर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेंडेंट वीके तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रेसिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। लेकिन उन्होंने सिर्फ ओपीडी में काम बंद किया है। इमरजेंसी सर्विस चल रही है। मैं पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स के साथ जो कुछ हुआ उसकी निंदा करता हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post