पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अचानक रोककर ली गयी तलाशी भड़के जाने पूरी खबर

समाचार : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब विपक्ष के नेता एन। चंद्रबाबू नायडू फिर खबरों में हें। दरअसल शुक्रवार की रात उनको एयरपोर्ट पर VIP सुविधा नहीं मिली। विजयवाड़ा के गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से नायडू को गुजरना पड़ा। पूर्व CM को विमान तक जाने के लिए VIP सुविधा तक नहीं मिली जिसकी वजह से उन्हें आम लोगों के साथ बस में विमान तक जाना पड़ा।


एक सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा प्रवेश द्वार पर नायडू की तलाशी भी लेते देखा गया। TDP के प्रमुख नायडू को साथ जब ये सब हुआ तो TDP ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, और आरोप लगाया गया कि भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) बदले की राजनीति कर रही है।

 राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था, बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया क्योंकि उन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि नायडू को कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post